फगवाड़ा में मोतियाबिंद का इलाज - नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से जानिए अहम बातें:
मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए अब फगवाड़ा में पहले से कहीं अधिक सरल और सुरक्षित उपचार उपलब्ध है। आधुनिक तकनीकों और अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों से सुसज्जित नेत्र अस्पताल फगवाड़ा में अब सफेद मोतियाबिंद का इलाज बेहद आसानी से संभव हो चुका है। इससे आँखों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जाग उठी है।
1. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
मोतियाबिंद के कुछ खास लक्षण, जिन्हें नज़रअंदाज़ किए बिना तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर (Netra rog visheshagya doctor) से जांच करानी चाहिए:
- यदि आपको धुंधली या मंद दृष्टि का अनुभव हो
- रात में देखने में परेशानी हो
- प्रकाश या तेज़ रोशनी से आँखों में तकलीफ़ हो
- दोहरी दृष्टि दिखाई दे
- चश्मे के नंबर में लगातार बदलाव आ रहा हो
- रात में गाड़ी चलाते समय दिक्कत हो (जैसे कि हेडलाइट की रोशनी से आँखें चौंधिया जाना)
- रंगों को पहचानने या देखने की क्षमता कमज़ोर होती जा रही हो
ऐसे लक्षणों को अनदेखा करना आपकी दृष्टि को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है। इसलिए समय रहते उचित उपचार ज़रूरी है।
2.सफेद मोतियाबिंद का उपचार कैसे होता है? (safed motiyabind ka upchar)
अब मोतियाबिंद या सफेद मोतियाबिंद का इलाज केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं रह गया है।
आधुनिक लेज़र तकनीक ने इस नेत्र रोग के उपचार को बेहद सरल, सुरक्षित और कम समय में पूरा करने योग्य बना दिया है। इस तकनीक की मदद से सर्जरी न केवल तीव्रता से पूरी होती है, बल्कि मरीज भी जल्दी ही सामान्य जीवन में लौट सकता है।
डॉ. राजन का फगवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी को सुलभ और किफायती बनाने में विशेष योगदान रहा है।
उनके प्रयासों से अब आम नागरिक, जो मोतियाबिंद की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें उनके नज़दीकी शहर — फगवाड़ा, पंजाब — में ही विशेषज्ञ देखरेख में आधुनिक और भरोसेमंद इलाज प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
मोतियाबिंद के इलाज के लिए दो प्रमुख प्रकार की सर्जरी की जाती हैं:
- फेकोइमल्सीफिकेशन मोतियाबिंद सर्जरी (Phacoemulsification)-
यह तकनीक एक पारंपरिक और विश्वसनीय प्रक्रिया है, जिसमें नेत्र सर्जन आंख में लगभग (2–3 mm )का बेहद छोटा चीरा लगाते हैं। इसके बाद एक अल्ट्रासोनिक यंत्र की सहायता से मोतियाबिंद, यानी धुंधली हो चुकी प्राकृतिक लेंस को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर आंख से बाहर निकाला जाता है। इसके स्थान पर एक नकली लेंस (IOL – Intraocular Lens) स्थापित किया जाता है, जो प्राकृतिक लेंस की ही तरह कार्य करता है।
इस सर्जरी की कुछ प्रमुख विशेषताएं, जो इसे अन्य कैटरैक्ट सर्जरी से अलग बनाती हैं:
- यह प्रक्रिया बिना टांके वाली पारंपरिक विधियों के मुकाबले अधिक उन्नत मानी जाती है।
- इसमें विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड तकनीक का प्रयोग होता है, जिससे सर्जरी अधिक सटीक और सफल होती है।
- चूंकि इसमें न तो टांके लगाने की आवश्यकता होती है और न ही लंबे समय तक आराम की, इसलिए अधिकांश मरीज 24 से 48 घंटों के भीतर अपने दैनिक कार्यों को फिर से सामान्य रूप से कर सकते हैं।
2. लेजर असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (Femtosecond Laser-Assisted Cataract Surgery – FLACS) अथवा रोबोटिक के साथ मोतियाबिंद का ऑपरेशन:-
यह सर्जरी आधुनिक व कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित की जाने वाली प्रक्रिया है, जिसमें फेम्टोसेकंड लेज़र तकनीक का उपयोग किया जाता है। यह सर्जरी दो मुख्य चरणों में विभाजित होती है। इनमें से प्रारंभिक चरण विशेष रूप से आवश्यक होते हैं, जो इस सर्जरी को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाते हैं, जैसे कि:
- लेज़र की मदद से कॉर्निया में बहुत ही छोटा और परिपक्व चीरा (लगभग 2-3 मिमी) लगाया जाता है।
- आंख के अंदर मौजूद प्राकृतिक लेंस के ऊपर के कैप्सूल/कवर को लेज़र के प्रयोग से बहुत ही सटीकता और गोल आकार में खोला जाता है।
- इसके बाद, लेंस कैप्सूल के अंदर मौजूद धुंधले लेंस यानी मोतियाबिंद को बाहर निकालने के लिए, उसे पहले ही लेज़र द्वारा कोमल बनाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है।
इस सर्जरी के दूसरे भाग में, आगे की प्रक्रिया फेकोइमल्सीफिकेशन तकनीक से पूरी की जाती है, जहाँ लेज़र के पहले से किए गए कार्य के कारण अल्ट्रासाउंड ऊर्जा की ज़रूरत कम पड़ती है। इसके ज़रिए मोतियाबिंद के छोटे-छोटे टुकड़ों को धीरे-धीरे आंख से बाहर निकाला जाता है।
- इसके बाद नकली आईओएल IOL (intraocular lens) को उसी छोटे चीरे के माध्यम से आंख के अंदर डालकर लेंस कैप्सूल के भीतर स्थापित किया जाता है।
- किया गया चीरा बहुत छोटा होता है, इसलिए टांका लगाने की आवश्यकता नहीं होती। अंततः यह खुद ही कुछ समय बाद भर जाता है।
3. चश्में से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है?
आज के इस समें में बहुत से लोग अपवर्तक त्रुटियों जैसे कि मायोपिया (निकटवर्तीता), हाइपरोपिया (दूरदर्शिता), और दृष्टिवैषम्य जैसी आखों की कठिनाइओं का सामना करते है जिसकी वजह से उन्हें चश्मे या संपर्क लेंस पर निर्भर रहने की आवश्यकता होती है। लेकिन आपका माननिये हस्पताल डॉ. राजन आई केयर हस्पताल, फगवाड़ा, लेजर-आधारित नेत्र सर्जरी से आपको चश्में से मुक्ति दिलवाने के लिए आपके लिए आधुनिक समाधान, आधुनिक सर्जरी लाया है। जिससे अभ फगवाड़ा शहर में चश्में से छुटकारा पाना और भी आसान है।
चश्में से मुक्ति पाने के लिए दो प्रमुख प्रकार की सर्जरी की जाती हैं:-
1. सिल्क लेज़र सर्जरी (Smooth Incision Lenticule Keratomileusis):-
यह सर्जरी एक न्यूनतम और कंप्यूटर की मदद से की जाने वाली, इनवेसिव लेजर आई सर्जरी है जिसका उपयोग अपवर्तक त्रुटियों (Refractive Errors ) को ठीक करने के लिए किया जाता है। जिसके साथ Myopia, Astigmatism और चश्में और कांटेक्ट लेंस के बोझ से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें कॉर्निया में एक बड़ा फ्लैप बनाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अल्ट्रा-सटीक लेजर या माइक्रोसर्जिकल टूल का उपयोग किया जाता है।
कैसे होती है सिल्क सर्जरी:
- फेमटोसेकंड लेजर के साथ कॉर्निया के अंदर एक बहुत पतली डिस्क के आकार की परत (लेंटिक्यूल) बनाई जाती है।
- लेजर के साथ बिना किसी फ्लैप और ब्लेड के एक छोटा चीरा (2-3 मिमी) बनाया जाता है।
- एक छोटे सुरंग जैसे चीरे की मदद से इस छोटे ऊतक टुकड़े को बाहर निकालता है।
- इसमें कॉर्निया के आकार को बदलने के बाद दृष्टि (Refractive Error) को सही किया जाता है।
इस सर्जरी के बाद कुछ समय के लिए आराम करने के बाद मरीज़ को डिस्चार्ज कर दिया जाता है और कुछ ही समय में नज़र में सुधर आ जाता है लगभग 24 घंटों में आखों दी रौशनी साफ़ हो जाती है।
2. लेसिक लेज़र सर्जरी (Laser-Assisted In Situ Keratomileusis):-
सबसे आधुनिक तकनीकों में से एक है, लेसिक (Laser-Assisted In Situ Keratomileusis) सर्जरी है। LASIK एक न्यूनतम इनवेसिव लेजर प्रक्रिया है जिसमें मायोपिया (Nearsightedness), हाइपरोपिया (Farsightedness), दृष्टिवैषम्य (Astigmatism ) जैसे अपवर्तक त्रुटियों (Refractive Error )को ठीक किया जाता है और चश्में और कांटेक्ट लेंस से मुक्ति दिलवाई जाती है।
कैसे होती है लेसिक सर्जरी:-
- इसमें कोई टीका नहीं किया जाता सिर्फ़ नुमिंग आई ड्रॉप लगाई जाती हैं जो इसे पूरी तरह से दर्दरहित बनाती हैं।
- इसमें कॉर्निया में एक फ्लैप बनाया जाता है जो 90-120 माइक्रोन पतला होता है।
- इस सर्जरी में फ्लैप दो तरीकों से बनाया जाता है:- माइक्रोकेटोम ब्लेड (यांत्रिक ब्लेड), फेमटोसेकंड लेज़र (ब्लेड-मुक्त, आधुनिक तकनीक)
- फ्लैप को ऊपर उठाया जाता है और नीचे वाली कॉर्नियल टिश्यू को एक्ससीमर लेज़र के साथ दुबारा आकार दिया जाता है।
- लेज़र कॉर्निया को दुबारा आकार देने के लिए, लाइट को रेटिना के ऊपर सही तरीके से फोकस करवा देता है जिससे विज़न क्लियर हो जाता है।
- अपवर्तक त्रुटि (Refractive Error) के आधार पर लगभग 10–15 माइक्रोन कॉर्नियल ऊतक प्रति डायोप्टर की जाती है।
- लेज़र के बाद फ्लैप को वापिस रख दिया जाता है।
- कुछ समय में बिना किसी टांके, टीके के फ्लैप अपनी जगह पर खुद जुड़ जाता है।
- इस सर्जरी के बाद मरीज़ को 15–30 मिंट के अवलोकन में रखा जाता है और उसी दिन डिचार्ज कर दिया जाता हैI पहले 24 घंटों में विज़न साफ़ होने लग जाती है और आम तौर पर एक हफ्ते में मरीज़ अपनी रोज़ाना दिनचर्या की शुरुआत क्र सकता हैI
4.आंखों के लिए सबसे बढ़िया हॉस्पिटल कौन सा है? जानिए फगवाड़ा में बेस्ट आई हॉस्पिटल Dr. Rajan Eye Care Hospital के बारे में!
अगर आप फगवाड़ा में आंखों की जांच करवाने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ अच्छा नहीं, सबसे बेहतरीन इलाज चुनना ज़रूरी है। फगवाड़ा में ऐसा ही एक भरोसेमंद और तजुर्बेकार नेत्र चिकित्सालय है – Dr. Rajan Eye Care Hospital, जहाँ अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में अत्याधुनिक तकनीकों से आंखों के उपचार की सुविधा मिलती है।
चाहे बात हो सामान्य दृष्टि जांच की, चश्मे के नंबर बदलवाने की, मोतियाबिंद या रेटिना जैसी जटिल नेत्र समस्याओं की – Dr. Rajan Eye Care Hospital में हर समस्या का समाधान मौजूद है, वह भी अत्याधुनिक मशीनों और लेटेस्ट लेज़र तकनीक की सहायता से।
आज ही मिलिए डॉ. रंजन आई केयर हॉस्पिटल, फगवाड़ा के विशेषज्ञों से।

